दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्लीवासियों से किए अपने वादे की ओर एक कदम आगे बढ़ते हुए मुफ्त पानी देने की योजना पर अपनी मुहर लगा दी है। एक जनवरी से दिल्ली की जनता को मुफ्त पानी का लाभ मिलेगा। फिलहाल केजरीवाल ने अगले तीन महीनों तक ही मुफ्त पानी की योजना का ऐलान किया है। हर महीने 20 हजार लीटर मुफ्त पानी देने का प्रावधान किया गया है। केजरीवाल ने यह फैसला अपने घर बुलाए दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों से चर्चा करने के बाद लिया है।
केजरीवाल का दिल्लीवासियों को तोहफा, तीन महीने तक मिलेगा मुफ्त पानी






0 comments:
Post a Comment