Wednesday, 18 December 2013

लोकपाल बिल पास, अन्ना ने खत्म किया अनशन


नई दिल्ली। 45 साल के लंबे इंतजार और तीन साल की जद्दोजहद के बाद आखिरकार लोकपाल बिल दोनों सदनों से पास हो गया। मंगलवार को राज्यसभा से पास होने के बाद बुधवार को यह लोकसभा से भी ध्वनिमत से पारित कर दिया गया। अब बिल हस्ताक्षर के लिए राष्ट्रपति के पास भेजा जाएगा उसके पश्चात यह कानून का रूप ले लेगा। हालांकि यह बिल लोकसभा से पहले ही पारित किया जा चुका है, लेकिन संशोधन बिल राज्यसभा में पेश किए जाने के चलते इसे दोबारा लोकसभा पारित किया गया है। इसके साथ ही लोकसभा अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया। उधर, बिल पारित होने के बाद रालेगणसिद्धि में अन्ना हजारे ने भ अनशन खत्म कर दिया है।



लोकपाल बिल पास, अन्ना ने खत्म किया अनशन

0 comments:

Post a Comment